कश्मीर : महिला से दुर्व्यवहार की जांच कर रही पुलिस

श्रीनगर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने रविवार को कहा कि वह जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहे दो पुलिसकर्मियों के आचरण की जांच कर रही है।

वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि 15 साल की एक लड़की के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि नाबालिग को तीन लोगों ने अगवा कर लिया है।

उन्होंने कहा, “जांच के दौरान शोपियां पुलिस थाने का एक दल अगवा लड़की की बरामदगी के लिए आरोपियों के निवास पर गया।”

उन्होंने कहा, “वहां पहुंचने पर पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर सकी, लेकिन तीन आरोपियों में से दो-मोहसिन खान व सलीम खान उन्हें मिल गए।”

प्रवक्ता ने कहा, “उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान महिलाओं सहित परिवार के दूसरे सदस्यों ने पुलिस दल पर हमला किया..जिससे एक आरोपी को बच निकलने में मदद मिली।”

उन्होंने कहा, “आरोपी के परिवार के सदस्यों, खासकर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रोकने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा, “इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद जांच की जा रही है और कर्मियों के ड्यूटी के दौरान उनके आचरण की जांच का आदेश दिया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा, “यह स्पष्ट है कि यह घटना एक नाबालिग लड़की के अपहरण के गंभीर अपराध की जांच के दौरान घटित हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493