कश्मीर : मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 4 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने पहनू गांव में रविवार की शाम आठ बजे एक मोबाइल वाहन जांच चौकी पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया और एक आतंकवादी मारा गया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया। इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493