श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने कहा कि कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांगन के एक बगीचे को घेर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों के आतंकवादियों को घेर लेने पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस अभियान में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया।”
dharmpath.com dharmpath