कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादी विदेशी थे

श्रीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में सुरक्षा अभियान में मार गिराए गए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी विदेशी थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुलवामा जिले की पुलिस लाइन पर शनिवार को हुए अभियान में मार गिराया गया विदेशी आतंकवादी अबू साद था।”

उन्होंने बताया, “ये सभी जेईएम से जुड़े हुए थे।”

गौरतलब है कि शनिवार को हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के चार जवान शहीद हो गए थे जबकि तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493