नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करना खास रहा : साहिल वेद

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ रंगमंच कार्यक्रम ‘द फादर’ में काम करने के लिए कमर कस चुके अभिनेता साहिल वेद का कहना है कि उनके साथ काम करना खास और उत्साहजनक है।

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ रंगमंच कार्यक्रम ‘द फादर’ में काम करने के लिए कमर कस चुके अभिनेता साहिल वेद का कहना है कि उनके साथ काम करना खास और उत्साहजनक है।

साहिल ने कहा, “एक कलाकार के रूप में नसीरुद्दीन जी के साथ काम करना खास और उत्साहजनक है। वह एक प्रेरणा हैं। उनके साथ बिताए समय में मुझे कलाकार के रूप में निखरने में मदद मिली। उनके साथ काम करना सपना पूरे होने जैसा है।”

साहिल ‘हमप्टी शर्मा की दुल्हनियां’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हिनया’, ‘कांची: द अनब्रेकेबल’, ‘बिट्टू बॉस’ और ‘बैंक चोर’ जैसे फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

नसीरुद्दीन और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह द्वारा निर्देशित कार्यक्रम नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिग आर्ट्स में 1 से 30 सितंबर तक दिखाया जाएगा।

नाटक के बारे में साहिल ने बताया कि यह नाटक अल्जाइमर रोग पर आधारित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493