कश्मीर मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इन आतंकवादियों को शोपियां जिले के वीहिल गांव में मार गिराया गया।

उन्होंने कहा, “इन आतंकवादियों की पहचान वसीम मल्ला और नासिर पंडित के रूप में की गई है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “नासिर एक पूर्व पुलिस हवलदार था, जो अपनी राइफल के साथ फरार हो गया था। वह बाद में उसने आतंकवादी संगठन से जुड़ गया। वह पुलवामा जिले के करीमबद गांव का है। “

उन्होंने कहा कि इस अभियान में राष्ट्रीय राइफल्स की आतंकवाद रोधी इकाई, राज्य पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीआरएफ) के जवानों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493