श्रीनगर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज पातुशाई गांव में सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।”
उन्होंने कहा, “क्षेत्र में आतंकवादियों के समूह के होने की सूचना के बाद गुरुवार सुबह तड़के सुरक्षबलों ने अभियान शुरू कर दिया। इसमें राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की टुकड़ियां और राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशन्स समूह (एसओजी) के जवान शामिल थे।”
अधिकारी ने बताया, “अभी मारे गए आतंकवादियों की सही पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।”
dharmpath.com dharmpath