कश्मीर मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, आतंकवादी मारा गया (लीड-1)

श्रीनगर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी मारा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “आज (सोमवार) कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हाफरूड़ा जंगलों में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए।”

उन्होंने बताया, “इससे पहले कुपवाड़ा जिले के दारपोरा गांव में एक आंतकवादी को मार गिराया गया था।”

मुठभेड़ की ये दोनों घटनाएं कुपवाड़ा जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं।

अधिकारी ने बताया, “इसकी पुष्टि की जा रही है कि एलओसी के पास जिन आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है, क्या उन्होंने कल (रविवार) या इससे पहले घाटी में घुसपैठ की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493