श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह अनुमान जाहिर किया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले चार दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।”
अनुमान के बावजूद, शनिवार को कश्मीर घाटी का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा।
श्रीनगर शहर का तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम का शून्य से 9.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 14.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लेह शहर का तापमान शून्य से 16.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल का शून्य से 20.6 डिग्री नीचे, जबकि द्रास शहर का तापमान शून्य से 27.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
जम्मू शहर का तापमान 3.7 डिग्री, कटरा का 3.2 डिग्री, बटोट का शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, बनिहाल का शून्य से 6.5 डिग्री नीचे और भदरवाह का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath