कश्मीर में अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित (लीड-1)

श्रीनगर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अलगाववादियों ने कश्मीर में अनुच्छेद 35ए के समर्थन में रविवार को बंद का आह्रान किया है जिससे समूची घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

अनुच्छेद 35ए राज्य को विशेष शक्तियां देता है।

अलगाववादी संगठन संयुक्त प्रतिरोध लीडरशिप (जेआरएल) ने अनुच्छेद 35ए को हटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका के विरोध में दो दिन के बंद का आह्वान किया है।

सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद है, छिटपुट निजी वाहन ही श्रीनगर और घाटी के अन्य जगहों में सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की है।

इस बंद की वजह से अमरनाथ यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है।

पुलिस ने कहा कि जम्मू के भगवती नगर निवास से किसी भी तीर्थयात्री को जाने की अनुमति नहीं है।

उधमपुर और रामबन में विशेष जांच चौकी स्थापित की गई हैं ताकि तीर्थयात्रियों का आना-जाना जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर न हो पाए जो इन दोनों जिलों से गुजरता है।

प्रशासन ने कहा कि हालांकि कश्मीर घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में ठहरे तीर्थयात्री अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493