नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर घाटी में तनाव की वजह पाकिस्तान की सरपरस्ती में सीमा पार आतंकवाद है।
कश्मीर घाटी में व्याप्त तनाव का समाधान ढूंढने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मोदी ने कहा, “कश्मीर में तनाव की वजह आतंकवाद है, जिसका पड़ोसी मुल्क समर्थन कर रहा है।”
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में शिरकत करने वाले भागीदारों से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर तथा बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचारों का खुलासा करने की अपील की।
dharmpath.com dharmpath