कश्मीर में अशांति के पीछे पाकिस्तान का हाथ : राजनाथ

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, उसमें पाकिस्तान का हाथ है।

राज्यसभा में कश्मीर के हालात पर चर्चा के बाद गृहमंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, “बीते 23 व 24 जुलाई को जब मैं श्रीनगर व अनंतनाग के दौरे पर था, तब मैंने विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की।”

उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में अलगाववादी बंद का आह्वान कर रहे हैं।

राजनाथ ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि कश्मीर में रहने वाले लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493