नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू एवं कश्मीर में अशांति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
राहुल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं बहुत समय से कह रहा हूं कि मोदीजी और राजग की नीतियों के कारण जम्मू एवं कश्मीर में अशांति फैली है।”
उन्होंने कहा, “कहा जा रहा है कि कश्मीर पर चीन और पाकिस्तान से बात की जाएगी। लेकिन कश्मीर भारत है और भारत कश्मीर।”
dharmpath.com dharmpath