कश्मीर में आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हथगोला फेंका

श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादियों ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सैन्य वाहन पर एक हथगोला फेंका। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादियों ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सैन्य वाहन पर एक हथगोला फेंका। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में कांगीवाड़ा अचबल बसअड्डे पर एक सैन्य वाहन पर एक हथगोला फेंका, जो सड़क पर फट गया।”

अधिकारी ने कहा कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493