श्रीनगर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सीर गांव में यासमिना की गोली मार कर हत्या कर दी और दूसरी महिला रूबी को घायल कर दिया। पुलिस ने इस हमले के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) को जिम्मेदार ठहराया है।
dharmpath.com dharmpath