कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़, 2 जवान घायल

श्रीनगर, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “चाक द्रुगमुल्ला गांव में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के दो जवान घायल हो गए।”

अधिकारी ने कहा, “दो से तीन आतंकवादियों का एक समूह गांव में एक मकान में छिपा हुआ है, जिसे राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है।”

उन्होंने कहा, “दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493