कश्मीर में आतंकवादी का शव बरामद

श्रीनगर , 16 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल से शनिवार को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के आतंकवादी का शव बरामद किया गया है।

शव के पास से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि यह एक विदेशी आतंकवादी है, जिसकी इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाते वक्त दुर्घटनावश मौत हो गई।

पत्र में स्थानीय लोगों से शव को दफनाने का आग्रह किया गया है।

पुलिस महानिदेशक एस.पी वेद ने कहा, “हांडूरा एरिपल त्राल के पास आईईडी बनाते वक्त इसमें विस्फोट हो गया, जिससे जेईएम के एक आतंकवादी की मौत हो गई। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस को आतंकवादी का शव मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493