श्रीनगर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को आतंकवादियों की ओर से हुई गोलीबारी में सात जवान घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक काफिले पर आज (सोमवार) अनंतनाग जिले में बिजबेहरा कस्बे के पास सेमथान में कुछ आतंकवादियों ने गोलीबारी की।”
अधिकारी ने बताया, “इस हमले में सीआरपीएफ की 179 और 53 बटालियन के सात जवान घायल हो गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को बिजबेहरा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।”
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के दौरान सेना की वर्दी पहनी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath