कश्मीर में आतंकवादी हमले में एक सुरक्षाकर्मी मौत

श्रीनगर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादी हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नागरिक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि नेशनल कांफ्रेंस के विधायक का निजी सुरक्षा गार्ड जहूर अहमद डार सुबह रुडविना इलाके में अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, जिस पर एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, “जाहूर अहमद डार की हमले में घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जहूर अहमद इल्लाही घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493