‘मोहनजोदड़ो’ के कलाकारों की पोशाक तैयार करेंगी लूला

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फैशन डिजाइनर नीता लूला फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के कलाकारों के परिधान तैयार करेंगी।

पहले फिल्म के कलाकारों के परिधान ऑस्कर नामित एवं एमी अवार्ड विजेता एप्रिल फेरी तैयार कर रही थी, लेकिन अब फिल्म के कास्ट्यूम डिजाइनरों में लूला का नाम जुड़ने से फिल्म का आकर्षण बढ़ गया है।

लूला, गोवारिकर के लिए चौथी बार परिधान डिजाइन कर रही हैं। इससे पहले वह उनकी फिल्मों ‘जोधा अकबर’, ‘वाट्स योर राशि?’ और ‘खेलें हम जी जान से’ में परिधान डिजाइन कर चुकी हैं।

गोवारिकर ने फिल्म टीम में लूला को शामिल करने की पुष्टि करते हुए कहा, “एप्रिल फेरी ने ‘मोहनजोदड़ो’ के लिए परिधान डिजाइन किए थे, लेकिन जब ऋतिक के चोटिल होने की वजह से कार्यक्रम आगे के लिए टल गया, तो एप्रिल को जाना पड़ा, क्योंकि उनका अनुबंध दिसंबर में समाप्त हो गया। शुक्र है कि नीता इतनी बड़े दिल वाली हैं कि एप्रिल के काम को आगे बढ़ाने के लिए वह तैयार हो गईं।”

उन्होंने कहा, “अब नीता फिल्म कलाकारों के परिधान, साज-सज्जा देख रही हैं। मैं खुश हूं कि नीता के साथ फिर से काम करने का मौका मिला।”

आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन और डिजनी इंडिया के सहनिर्माण में बन रही ‘मोहनजोदड़ो’ सिंधु घाटी सभ्यता के दौर पर आधारित प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म 12 अगस्त, 2016 को प्रदर्शित हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493