कश्मीर में आतंकियों की गोलीबारी में एसपीओ घायल

श्रीनगर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण कश्मीर स्थित शहर में जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर हुई। गोलीबारी के बाद इलाके को घेर लिया गया है।

एसपीओ वे युवा हैं जो आतंकवाद से लड़ने के लिए एक निश्चित मासिक पारिश्रमिक पर नियुक्त किए जाते हैं। ज्यादातर मामलों में यह पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित नहीं होते हैं और उनके पास कोई आधिकारिक हथियार नहीं होता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493