श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “मुरान चौक पर आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हुए हेड कांस्टेबल की पहचान मुहम्मद शफी के रूप में हुई है।”
अधिकारी ने कहा, “घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
इलाके की घेरेबंदी की गई है और पुलिस आतंकवादियों की तलाश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath