श्रीनगर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी की श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर पुनर्मतदान के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और हिंसा के लिए उकसाए जाने के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं फिर से बंद की दी।
ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दो दिनों पहले बहाल कर दी गई थीं, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवा आठ अप्रैल से बंद है।
श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर रविवार को उपचुनाव से पहले इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ नागरिकों की जान गई थी।
dharmpath.com dharmpath