श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) एक एके-47 राइफल के साथ शनिवार को गायब हो गया। प्रशासन ने उसे पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
पुलिस ने कहा कि एसपीओ शौकत अहमद एक एके-47 राइफल के साथ शोपियां पुलिस थाने से गायब हो गया।
पुलिस ने कहा, “वह शोपियां जिले के हरमन इलाके का रहने वाला है। उसे पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।”
कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने के लिए एक निश्चित मासिक वेतन पर एसपीओ की भर्ती की जाती है। उन्हें न तो हथियार दिया जाता है और न उसे चलाने का प्रशिक्षण ही।
dharmpath.com dharmpath