जम्मू, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को एक वाहन के गहरी खाईं में गिर जाने से उसमें सवार चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया है।
पुलिस ने कहा कि पांचों सैनिक एक निजी कार से जम्मू से घाटी जा रहे थे, और उसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण समाप्त हो गया और वह श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शैतानी नाला के पास एक गहरी खाई में जा गिरी।
घायल सैनिक को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath