कश्मीर में गुरुवार से फिर दिखेंगे समाचार पत्र

श्रीनगर, 20 जुलाई (आईएएनएस)। संपादकों और प्रकाशकों को सरकार से आश्वासन मिलने के बाद उम्मीद है कि कश्मीर में गुरुवार से समाचार पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।

सरकार ने समाचार पत्र प्रबंधनों को आश्वस्त किया है कि कश्मीर घाटी में अशांति के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा से उनके कार्य बाधित नहीं होंगे। घाटी में अशांति की वजह से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार ने गत शनिवार को मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिए थे और मंगलवार को इन्हें हटा लिया। सरकार की ओर से कहा गया कि स्थानीय स्तर पर फैसले किए गए थे, जो एक भूल थी।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और श्रीनगर स्थित अखबारों के संपादकों के बीच बुधवार को एक बैठक हुई जिसमें गतिरोध दूर हो गए।

संपादकों और प्रकाशकों ने कहा कि प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री ने खेद प्रकट किया और उन्हें निर्बाध समाचार संग्रहण, मुद्रण और वितरण का आश्वासन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493