श्रीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सैन्य शिविर पर रविवार शाम को हुए आतंकवादी हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने काकापोर क्षेत्र में 50 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर गोलीबारी की, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया।
पीड़ित नागरिक की पहचान बिलाल अहमद गनई के रूप में की गई है, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।
आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
dharmpath.com dharmpath