श्रीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को गोलीबारी शुरू हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षाबलों ने कोटचीपोरा गांव में दो आतंकवादियों के छिपने की खबर के बाद गुरुवार रात को तांगमार्ग क्षेत्र में गांव को चारों ओर से घेर लिया।”
अधिकारी ने बताया, “जिस घर में आतंकवाद छिपे हुए थे, जैसे ही सुरक्षाबल शुक्रवार सुबह उस घर के नजदीक पहुंचे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।”
dharmpath.com dharmpath