कश्मीर में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के 13 जवान घायल

श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुराने श्रीनगर इलाके में सोमवार शाम एक पुलिस थाने में फेंके गए एक हथगोले की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम 13 जवान घायल हो गए।

श्रीनगर के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि प्रदर्शनकारी नौहट्टा पुलिस थाना क्षेत्र में पथराव कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा, “सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों की भीड़ से निपटने में व्यस्त थे, और इसी दौरान भीड़ में शामिल आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका, जो पुलिस थाने के अंदर फट गया और सीआरपीएफ के 13 जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।”

अधिकारी ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493