श्रीनगर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस को बताया, “सेना ने रविवार शाम केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के जरिये घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराया।”
उन्होंने बताया, “इलाके में खोज अभियान अभी जारी है।”
dharmpath.com dharmpath