कश्मीर में घुसपैठ की 2 कोशिशें नाकाम

जम्मू, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बीते 18 घंटों के दौरान गुरुवार को आतंकवादियों की घुसपैठ के दो प्रयासों को नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय ने कहा, “बीते 18 घंटों के दौरान घुसपैठ के दो प्रयासों को नाकाम किया गया।”

मुख्यालय ने कहा, “मुस्तैद जवानों ने गुलमर्ग तथा नौगाम सेक्टरों में भारी गोलीबारी के बाद घुसपैठियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।”

सेना के सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान कोई जवान घायल नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493