कश्मीर में जमा देने वाली सर्दी

श्रीनगर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में इन दिनों जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही, जब न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के कई अन्य इलाकों में भी न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार सुबह आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी के अनुसार, रात में आसमान साफ था। श्रीनगर के अतिरिक्त कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, “पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में 4.6 डिग्री नीचे, लेह में 7.1 डिग्री नीचे और करगिल में 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू क्षेत्रर में हालांकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, कटरा में 11.3 डिग्री, बनिहाल में 0.5 डिग्री, बटोट में 4.9 डिग्री और भदरवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण ठंड के बावजूद लोगों ने कोहरे से निजात मिलने पर चैन की सांस ली है, जिसके कारण पिछले पांच दिनों से सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हो रहा था। शनिवार की सुबह भी हल्की धूप निकली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493