कश्मीर में झड़प, 10 घायल

श्रीनगर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में आठ प्रदर्शनकारी और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

इससे पहले, आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के गालंदेर इलाके को चारों ओर से घेर लिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घेराबंदी किए गए इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।”

अधिकारी ने बताया, “तलाशी के बाद जब सुरक्षाकर्मी लौट रहे थे, नाराज प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलाई।

पुलिस का कहना है कि घायल प्रदर्शनकारियों में से दो को गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493