कश्मीर में ठंड, इस सप्ताह मौसम सुधरने की उम्मीद

श्रीनगर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा और श्रीनगर में सर्द सुबह के साथ असामान में बादल छाए रहे।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने गुरुवार को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद कोहरे और ठंडक से राहत मिल सकती है।

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “गुरुवार शाम हल्की बारिश होने और शनिवार सुबह से मौसम में सुधार की उम्मीद है।”

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से घने कोहरे और ठंड के कारण जम्मू एवं कश्मीर का सामान्य जनजीवन प्रभावित है।

अधिकारी ने कहा, “गुरुवार को श्रीनगर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्यिस नीचे दर्ज किया गया। उसी क्षेत्र के लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान गुरुवार को शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम का शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493