कश्मीर में तेंदुए के हमले में शिक्षक घायल

श्रीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थिति पुलवामा जिले में एक स्कूल शिक्षक तेंदुए के हमले में घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शिक्षक मोहम्मद यूसुफ मीर पर राहमू इलाके में तेंदुए ने तब हमला किया, जब वह स्कूल जा रहे थे।

यूसुफ पर मादा तेंदुए ने हमला किया था, जिसके दो शावक पास में एक सेब के बगीचे में थे।

पुलिस ने कहा, “शिक्षक को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कर दिया गया है और वन्यजीव अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493