कश्मीर में दुर्घटनावश गोली चलने से पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवाद रोधी विशेष अभियान समूह (एसओजी) में कार्य करने वाले एक पुलिसकर्मी की सोमवार को सर्विस राइफल दुर्घटनावश चल गई जिसके कारण वह घायल हो गया।

पुलिस के सूत्रों ने कहा कि एसओजी के लिए काम करने वाले विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) नजीर अहमद गनाई कादीपोरा गांव में घायल हो गए।

विशेष इलाज के लिए नजीर को श्रीनगर स्थित सैन्य अस्पताल में लाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493