कश्मीर में धूपभरे दिन, रात में ठंड

जम्मू/श्रीनगर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी है हालांकि खिली धूप निकलने के कारण श्रीनगर और जम्मू दोनों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “घाटी के रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हुई है जबकि दिन के तापमान में सुधार हुआ है। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।”

श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और जम्मू में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि पहलगाम में शून्य से 6.1 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.7 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू क्षेत्र में बीती रात सबसे कम तापमान जम्मू शहर का रहा जो 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। कटरा का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, बटोटे में 3.3 डिग्री, बनिहाल में शून्य से एक डिग्री नीचे, भदरवाह में एक डिग्री और उधमपुर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493