जम्मू, 17 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार देर रात भारत और पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात 12.50 बजे बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी शुरू कर दी, जो रात 1.30 बजे तक जारी रही।”
मेहता ने कहा, “हमारी सेना ने इसका करारा जवाब दिया।”
नौशेरा सेक्टर में भी मंगलवार को गोलीबारी हुई थी, जो रात करीब नौ बजे बंद हुई।
dharmpath.com dharmpath