कश्मीर में पर्यटकों की आमद घटी

कोलकाता, 27 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में इस साल मार्च और अप्रैल में पर्यटकों की औसत संख्या घटकर 5,000 रह गई है।

राज्य के पर्यटन विभाग के उपनिदेशक गुलाम जीलानी जागर ने यहां मीडिया से कहा, “जब स्थिति नियंत्रण में थी, तो राज्य में रोजाना 10,000 पर्यटक आते थे। यह पर्यटन का मौसम है, लेकिन पर्यटकों की संख्या बढ़ नहीं रही। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में स्थिति सुधरने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।”

साल 2016 में 17 लाख पर्यटकों ने इस संकटग्रस्त राज्य का दौरा किया था।

जागर ने कहा, “इस वित्त वर्ष में पर्यटकों की संख्या में लगभग 1-2 लाख की कमी होगी, क्योंकि पिछले छह महीनों से स्थिति अच्छी नहीं है, खासतौर से जुलाई के बाद से।”

जागर ने लोगों से अपील की है कि वे गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर जैसे प्राकृतिक स्थलों से मुंह ना मोड़ें।

पर्यटकों को लुभाने के लिए राज्य के पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) ने टूर पैकेज पर 50 फीसदी की छूट दी है, जबकि निजी टूर ऑपरेटर 30 फीसदी की छूट दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493