श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कुलगाम जिले के बोगल्ड गांव में हवलदार शबीर अहमद डार को उसके घर के पास आतंकियों द्वारा गोली मारी गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।”
मृतक पुलिसकर्मी को बंदूक की कई गोलियां लगी थीं।
dharmpath.com dharmpath