कश्मीर में पुलिसकर्मी से राइफल छीनी

श्रीनगर, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी से उसकी राइफल छीन ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अज्ञात व्यक्तियों ने आज (शुक्रवार) कांस्टेबल जाहिद अहमद की एके-47 राइफल छीन ली।”

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल कुलगाम में एक जिला अदालत परिसर के बाहर तैनात था।

कुलगाम राजधानी श्रीनगर के दक्षिण से 68 किलोमीटर दूर है।

पिछले कुछ महीनों में विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में अलगाववादि गुरिल्लाओं द्वारा हथियार छीनने की वारदातों में वृद्धि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493