कोलकाता, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री वी.के.सिंह ने शनिवार को कहा कि पैलेट गन का इस्तेमाल प्राण घातक नहीं है और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इसके इस्तेमाल का फैसला बेहद सोच-समझकर उठाया था।
भारतीय लघु उद्योग संगठन के संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन से इतर मंत्री ने कहा, “पैलेट गन का इस्तेमाल प्राण घातक नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री (राजनाथ सिंह) ने फैसला बेहद समझदारी से व अच्छी तरह सोच-समझकर लिया है। जो लोग पैलेट के बेहद नजदीक आ जाते हैं, वे घायल हो जाते हैं।”
कश्मीर घाटी में पैलेट गन के इस्तेमाल से हालांकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति की मौत शनिवार को हुई। पैलेट से सैकड़ों नागरिक आंशिक या पूरी तरह देखने की क्षमता खो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath