श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ नौ अप्रैल को हुए संघर्ष में घायल युवक ने बुधवार को श्रीनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का स्थानीय निवासी मुजफ्फर अहमद (25) नौ अप्रैल को गांदरबल में सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गया था।
श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर नौ अप्रैल को हुए मतदान के दौरान झड़प में आठ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath