श्रीनगर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में 22 इंच की ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। गुलमर्ग में 44.4 मिलीमीटर (22 इंच) की बर्फबारी हो रही है।”
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग में शुक्रवार को तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल कस्बे में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.0 डिग्री, बटोट में 3.6 डिग्री, बन्निहाल में 1.5 डिग्री और भदरवाह में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग अधिकारियों के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार तक और अधिक बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद ही मौसम में सुधार शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath