जम्मू/श्रीनगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हल्की बारिश और बर्फबारी ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो महीने से चल रहे सूखे के चक्र को तोड़ दिया है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बुधवार रात ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।”
“गुलमर्ग में रात के समय 20 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं पहलगाम और बनिहाल में आठ और चार सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।”
अधिकारी ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के त्रिकूटा पहाड़ी पर भी रात के समय हल्की बर्फबारी हुई थी। अगले 24 घंटों तक मौसम में वर्तमान जैसे ही हालात रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ सुधार हो सकता है।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा के माता वैष्णों देवी के आधार शिविर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.2 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया।
अधिकारी के मुताबिक, “रात के समय शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुलमर्ग स्की रिसार्ट रात में घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा।”
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 3.0 डिग्री सेल्सियस किया गया। न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री नीचे होने के साथ गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।
लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के कारगिल शहर में यह शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर सुरंग इलाके में गुरुवार सुबह चार बजे से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया है।
dharmpath.com dharmpath