जम्मू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से जम्मू एवं कश्मीर में घुसने की ताक में लगे आतंकियों की एक और साजिश को नाकाम करते हुए एक घुसपैठिए को मार गिराया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह करीब 5:45 पर अर्निया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी के समीप सतर्क जवानों ने दो से तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां पाईं।”
उन्होंने कहा, “घुसपैठियों को हमने चुनौती दी और गोलियां चलाईं, नतीजन एक घुसपैठी मारा गया। अन्य घुसपैठिए वापस पाकिस्तान भाग निकले।”
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों ने दावा किया कि बुधवार शाम को दो पाकिस्तानी चौकियों को भी नष्ट कर दिया गया।
सांबा में बुधवार को बीएसएफ के एक हवालदार की पाकिस्तानी गोलीबारी में मौत हो गई थी जिसके बाद बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath