कश्मीर में भीषण ठंड, कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

श्रीनगर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बीती रात को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। वहीं, कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शून्य से 20 डिग्री नीचे तापमान के साथ कारगिल जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 10.9 डिग्री नीचे रहा।”

अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा और कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 3.3 डिग्री, बनिहाल में 1.8 डिग्री, भदरवाह में 0.6 डिग्री और उधमपुर में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493