कश्मीर में मंत्री के घर बम फेंका गया

श्रीनगर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों ने सोमवार रात राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के घर को निशाना बनाकर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

हमला पैरी पोरा इलाके में हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, “बम विस्फोटों के कारण कोई क्षति नहीं हुई। एक विस्फोट बगीचे में और दूसरा घर के बाहर हुआ।”

मंत्री फिलहाल श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले गुपकर रोड में एक सरकारी आवास में रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493