श्रीनगर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक कहीं से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “आज शाम 5.34 पर रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।”
उन्होंने कहा, “भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में पृथ्वी के नीचे 212 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।”
घाटी अत्यंत भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण अतीत में कश्मीर भूकंप से की तबाही झेल चुका है।
आठ अक्टूबर, 2005 को रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता वाले भूकंप से विभाजित कश्मीर के दो हिस्सों में 40 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath