श्रीनगर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद कुपवाड़ा के वारनॉ गांव को चारों ओर से घेर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “जब सुरक्षाबल उस घर के पास पहुंची जहां आतंकवादी छिपे हुए थे तो उन्होंने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।”
पुलिस का कहना है कि अभी तक मारे गए आतंकवादी की सही पहचान उजागर नहीं हो पाई है।
dharmpath.com dharmpath